रोहित कुमार/ मोहम्मद सलीम
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कल शुक्रवार को दरियागंज में हुई हिंसा मामले में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ़ रावण को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चंद्रशेखर आज़ाद को आज शनिवार की सुबह जामा मस्जिद से हिरासत में लिया गया था। उनपर भीड़ को भड़काने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगो की पहले ही गिरफ्तारी किया था। ये सभी गिरफ्तारी शांति भंग और दंगा भड़काने के आरोप में है। हिरासत में आये अधिकतर लोग सीलमपुर और जाफराबाद के रहने वाले है।
दूसरी तरफ गाज़ियाबाद के 4 थानों, क्रमशः साहिबाबाद, लोनी, मुरादनगर और कोतवाली थाने में कुल 3600 अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रशीद मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। अब तक कुल 66 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी गिरफ्तारी और मुक़दमे शुक्रवार को लोनी और मुरादनगर थाना क्षेत्रो में हुवे विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव के कारण हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…