गौरव जैन
रामपुर – प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी की मौजूदगी में रामपुर महोत्सव के अन्तर्गत नुमाईश ग्राउण्ड में भव्य स्वच्छता कार्यक्रम एवं ग्राम प्रधान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायती राजमंत्री ने ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार ने विकास की गति को बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनके माध्यम से हर जरूरतमंद व्यक्ति को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है।
जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में आमजन की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिकोण से शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के साथ ही ट्रैफिक व कानून व्यवस्था को भी सर्वोच्च प्राथमिकता से लागू कराया जा रहा है। कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के रूप में आयोजित कराए जा रहे रामपुर महोत्सव का मुख्य उद्देश्य यह है कि आमजन सरकार की विभिन्न योजनाओं को जाने तथा पात्रता के आधार पर इससे लाभान्वित हों। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भर बनने के अवसरों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है।
इसके बाद पंचायतीराज मंत्री ने स्वच्छता, खेल के मैदानों का विकास, मनरेगा एवं विद्यालयों के सौन्दर्यीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले 35 ग्राम प्रधानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष पैक्सफैड सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह, विधायक राजबाला, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता , पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल, मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं ग्राम प्रधान, सचिवगण मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…