फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी. सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए स्वेटर वितरण कार्यक्रम की डेडलाइन पूरी हो चुकी है। 30 नवंबर तक सभी छात्रों को स्वेटर दिया जाना था, लेकिन कई स्कूलों में अभी तक बच्चों को स्वेटर नहीं मिल पाए हैं यही हाल पूरे पलिया ब्लाक का है। जिले में अभी तक सभी स्कूली छात्रों को स्वेटर नहीं मिल पाया है. जिले के सरकारी स्कूलों में 1 लाख 74 हजार छात्र हैं।. जहां अब तक 70 प्रतिशत छात्र-छात्राओं तक ही स्वेटर पहुंच पाया है।
दरअसल, योगी सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को 30 नवंबर तक स्वेटर दिए जाने का आदेश जारी किया था. लेकिन, पलिया ब्लाक में कई स्कूली छात्र ठंड के मौसम में बिना स्वेटर के नजर आए. जिसके बाद जब प्राथमिक विद्यालय ढकिया का रियलिटी चेक किया गया तो बच्चों ने बताया कि अभी तक स्वेटर नहीं मिले हैं। बच्चों का कहना था कि मैम ने बताया कि जब स्वेटर आएंगे तब मिलेंगे. बच्चों ने बताया कि वो ज्यादा ठंड होने पर क्लास के बाहर धूप में बैठकर पढ़ाई करते हैं। उधर प्राथमिक विद्यालय कीरतपुर में भी सरकार के आदेशों का पालन नहीं हुआ है. यहां भी बच्चे बगैर स्वेटर दिखाई दिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…