पूजा धीमान
शिमला:- शिमला नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनावों में कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस ने 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह और रजनीश किमटा को शामिल किया गया है। कमेटी पार्षदों की राय जानकर 16 दिसम्बर को कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।
बता दें शिमला नगर निगम में 34 पार्षद हैं, जिसमें कांग्रेस के 11 और बीजेपी के 21 पार्षद हैं जबकि एक सीपीआईएम की पार्षद है और एक कांग्रेस समर्थित आजाद पार्षद है। वहीं बीजेपी में मेयर-डिप्टी मेयर पद को लेकर होड़ मची हुई है, ऐसे में बीजेपी में बगावत के सुर भी मुखर हो सकते हैं। वहीं कांग्रेस भी बीजेपी के खेमे में सेंधमारी करने की फिराक में भी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…