आफताब फारुकी
नई दिल्ली: दिल्ली शहर के रानी झांसी रोड पर एक चार मंजिला फैक्ट्री में रविवार की सुबह भीषण आग लगने से 43 श्रमिकों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री मालिक मोहम्मद रेहान को शाम को गिरफ्तार कर लिया। रेहान के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। फैक्ट्री के मालिक रेहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैरइरादन हत्या) का मामला दर्ज किया गया है। तड़के आग लगने के बाद फरार मोहम्मद रेहान को शाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ की जा रही है। रेहान के भाई को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था। इस हादसे में मृत 29 शवों की शिनाख्त अब तक हुई है। मारे गए 14 मजदूरों की पहचान होना बाकी है।
फैक्ट्री में रविवार की सुबह भीषण आग लगी। अग्निशमन सेवा के अधिकारियों को आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर दी गई। इसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। करीब डेढ़ सौ दमकल कर्मियों ने बचाव अभियान चलाया और 63 लोगों को आग से घिरे भवन से बाहर निकाला। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। इस भीषण हादसे में 43 मजदूरों की मौत हो गई। दो दमकल कर्मी भी बचाव कार्य के दौरान घायल हो गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…