गौरव जैन
रामपुर – मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं जिला चिकित्सालय में साफ सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार इकाई पर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की नाराजगी के पश्चात अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामपुर द्वारा दोनों पर अलग-अलग 25000 का जुर्माना लगाया गया है।
चिकित्सालय में साफ सफाई के लिए जिम्मेदार सुपरवाइजर को भी जिलाधिकारी ने कोतवाली पुलिस के हवाले करने के निर्देश दिए तथा कहा कि चिकित्सालय में सरकार की मंशा के अनुरूप मुहैया कराई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में अवरोध उत्पन्न करने वाले प्रत्येक स्तर के अधिकारी, कार्मिक एवं कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिलाधिकारी शहर भ्रमण के दौरान सबसे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए तथा निर्देशित किया कि विश्राम गृह में ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिसमें यात्रियों को रात्रि में ठंड से बचने के लिए कंबल मुहैया कराया जा सके तथा प्रातः काल पुनः उसे स्टॉक में जमा कराया जाए।
ऐसी व्यवस्था से प्रत्येक यात्री को ठंड से बचने में सहायता मिल सकेगी। रोडवेज बस अड्डे पर बनाए गए रैन बसेरा में भी उन्होंने अधिशासी अधिकारी को पर्याप्त कंबल की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए रैन बसेरों के बेहतर संचालन के लिए नियमित मॉनिटरिंग कराने के भी निर्देश दिए। तत्पश्चात जिलाधिकारी रामपुर महोत्सव के दौरान किला गेट पर होने वाले लेजर लाइट शो कार्यक्रम की तैयारी के लिए किला गेट की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्य भी देखा तथा कहा कि किले के आसपास साफ सफाई के साथ ही कार्य में तेजी लाएं ताकि निर्धारित समय से पूर्व किला गेट पर सभी व्यवस्थाएं बेहतर हो सके। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से रामभरत तिवारी, जॉइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार उपजिलाधिकारी सदर पीपी तिवारी, नगर पालिका प्रशासक से मान सिंह पुण्डीर भी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…