Categories: National

महाराष्ट्र में सत्ता से बेदखल हुई भाजपा को लग सकता है झारखण्ड में भी बड़ा झटका, एग्जिट पोल्स ने दिया झारखण्ड में भाजपा के सत्ता से बेदखल होने का संकेत

आदिल अहमद

लखनऊ/वाराणसी : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के दौरान संपन्न हुवे आखरी चरण के झारखण्ड मतदान के बाद जारी एग्जिट पोल पर नज़र डाले तो भाजपा को एक बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल को देखे तो फिर भाजपा झारखण्ड में सत्ता से बाहर जाती दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र में लगे बड़े झटके के बाद झारखण्ड का एग्जिट पोल भाजपा को एक बार फिर बड़ा झटका दे रहा है।

आज शुक्रवार को आए एक्जिट पोल के नतीजों के अनुसार कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठबंधन रघुबर दास की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करता दिखाई दे रहा है। दो एक्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक कांग्रेस और जेएमएस का गठबंधन बहुमत के लिए जरूरी 41 सीटों के जादुई आंकड़े को पार कर सकते हैं। एनडीटीवी के पोल ऑफ एक्जिट पोल्स (तीन एक्जिट पोल का औसत) के नतीजों के मुताबिक जेएमएम और कांग्रेस के गठबंधन को 41 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। जबकि सत्तारूढ़ बीजेपी के खाते में 29 सीटें जा सकती हैं। हालांकि एक्जिट पोल के नतीजे हमेशा सटीक नहीं होते हैं।

एबीपी न्यूज, IANS और सी-वोटर के एक्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को 35 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीजेपी के खाते में 32 सीटें जाती दिख रही हैं। इसी तरह अन्य छोटी पार्टियों को भी 14 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कशिश न्यूज के एक्जिट पोल के मुताबिक जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को 37-49 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी 25-30 सीटों पर सिमट सकती है।

इसी तरह, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिय़ा के मुताबिक जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की झोली में 38 से 50 सीटें जा सकती हैं। जबकि बीजेपी का सफर 22-32 सीटों पर ही खत्म हो सकता है। हालांकि तीनों एक्जिट पोल में बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा और सुदेश महतो की आजसू को अच्छा फायदा होता दिखाई दे रहा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts