Categories: National

नहीं रहे मशहूर अभिनेता डॉ श्रीराम लागू, 92 वर्ष की अवस्था में हुआ निधन

आदिल अहमद

पुणे: मशहूर अभिनेता डॉ श्रीराम लागू का वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों के चलते मंगलवार शाम पुणे स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। नाटककार सतीश अलेकर ने बताया कि मैंने उनके दामाद से बात की। वृद्धावस्था संबंधित बीमारियों के कारण उनका निधन हुआ।

प्रशिक्षित ईएनटी सर्जन लागू ने विजय तेंदुलकर, विजय मेहता और अरविंद देशपांडे के साथ आजादी के बाद वाले काल में महाराष्ट्र में रंगमंच को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts