फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। जिले में एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है जहां पर अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल गए युवक के साथ ससुराल वालों से कुछ विवाद के चलते युवक को पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला दिया दिया। इसके बाद उन्ही लोगो ने युवक को ले जाकर जिला अस्पताल छोड़ा और वहां से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचे, जहां युवक की हालत गंभीर देखते हुए युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। यहीं नहीं हद तो तब हो गयी जब उस मृतक युवक के परिजनों द्वारा सूचना देने के बाद भी उसकी थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी।
परिजनों का आरोप है कि जब युवक पूरी तरीके से झुलस गया तो ससुराल वाले आनन-फानन में उसे शाहजहांपुर जिला अस्पताल लेकर गये और उसे वहीं छोड़कर भाग गए, जहां से युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। इसके बाद परिजन घायल युवक को लेकर लखनऊ पहुचे जहा सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशाँन होने का भी आरोप परिजन लगा रहे है।
परिजनों का आरोप है कि इस सबके बावजूद भी पुलिस को घटना की जानकारी देने पर भी घटना की पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं किया है और न ही वह मौके पर पहुंची है। इस बारे में जब आला अधिकारियों से जानकारी ली गयी तो उन्होने कैमरे के सामने बोलने से इन्कार कर दिया है। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर महिलाओं की सुरक्षा के बड़े बड़े वादो के बीच एक पुरूष को कैसे इंसाफ मिलता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…