गौरव जैन
रामपुर – संस्था समर्पण एक प्रयास द्वारा सोमवार को पैतीसवे भोजन एवं स्वास्थ्य शिविर में जरूरतमंद लोगों को कम्बल बांटे जाएंगे। संस्था के अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 16.12.2019 दिन सोमवार को हर बार की तरह जरूरतमंद लोगों के लिए भंडारे का आयोजन एवं फ्री मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई है इस बार एक विशेष व्यवस्था की गई है जिसमे संस्था के सदस्यों द्वारा लगभग 100 कम्बल जरूरतमंद लोगों को तथा 20 कुर्सी और 20 कम्बल पटवाई स्थित आश्रम में दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जो भी साथी इस्तेमाल करने लायक वस्त्र ला सकता हो वो हर सोमवार को थोड़े थोड़े कर लाए उन्हें बांटने की भी व्यवस्था रखी जा रही है और जैसे-जैसे आपके सुझाव आते रहेंगे इस आयोजन में कुछ और कार्य निरन्तर रूप से किए जाएंगे। संस्था के वरिष्ठ सदस्य रितेश अग्रवाल ने सभी साथियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में समय से पहुंचकर कार्य में सहयोग करने की अपील की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…