रिज़वान अंसारी
चिली की सेना ने अपने एक सैनिक विमान के लापता होने की सूचना दी है जिसपर 38 लोग सवार हैं।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार चिली की वायुसेना ने मंगलवार को एक बयान जारी करके बताया है कि 38 लोगों के साथ उड़ान भरने वाला उनका एक सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया। इस बयान में कहा गया है कि इन 38 लोगों में से 17 लोगों का संबन्ध विमान के चालक दल से है जबकि 21 अन्य यात्री इस विमान पर सवार हैं।
इस विमान ने चिली के दक्षिण से अंटार्कटिका के एक ठिकाने के लिये उड़ान भरी थी। वायुसेना ने एक बयान में कहा है कि एक सी-130 हरक्यूलिस विमान ने पुंटा एरिनास शहर से स्थानीय समय के अनुसार शाम चार बजकर 55 मिनट पर ‘प्रेसिडेंट एडुआर्डो फ्रेई अंटार्कटिका बेस’ के लिये उड़ान भरी थी। इस विमान में 38 यात्री सफर कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…