मुहम्मद कुमैल
कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र निवासी लापता छात्रा (22) की सगाई से पहले हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव गुरुवार दोपहर महाराजपुर के तिवारीपुर गांव के पास हाईवे किनारे मिला। परिजनों के शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने देर शाम शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना स्थल से फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड ने साक्ष्य जुटाए। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। उसका मोबाइल व कपड़ों से भरा बैग गायब है। पुलिस की शुरुआती जांच में शक के दायरे में छात्रा के करीबी हैं। नजीराबाद निवासी छात्रा एक कॉलेज से बीकॉम अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।
वह अपने माता पिता व एक भाई के साथ यहां रहती थी। परिजनों के मुताबिक 13 दिसंबर को छात्रा की सगाई थी। वह खरीदारी करने 9 दिसंबर की रात श्रमशक्ति एक्सप्रेस से अकेले दिल्ली अपने बड़े भाई के पास जाने के लिए निकली थी। दूसरे दिन जब वहां नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
नजीराबाद से लेकर जीआरपी थाने तक परिजन चक्कर लगाते रहे। बुधवार रात नजीराबाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। उधर, गुरुवार दोपहर ढाई बजे महाराजपुर के तिवारीपुर गांव के पास हाईवे किनारे एक रोडवेज बस से यात्री उतरा तो उसने छात्रा का शव देखा।
उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। महाराजपुर पुलिस ने इस संबंध में नजीराबाद पुलिस को जानकारी दी। नजीराबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार रघुवंशी ने बताया कि छात्रा के परिजनों को शव की फोटो दिखाई गई तो उन्होंने शिनाख्त की। परिजनों ने डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…