तारिक खान
नई दिल्ली : आज रामलीला मैदान में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस विवादास्पद मुद्दे (एनआरसी) पर न तो उनकी सरकार ने, ना ही कैबिनेट या संसद ने चर्चा की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनआरसी अब तक सिर्फ असम में कराया गया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि एनआरसी के बारे में झूठ फैलाया जा रहा है।
अब पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उन्हें कटघरे में खड़ा किया है औऱ कहा कि वे अपने ही गृह मंत्री के बयान को गलत साबित कर रहे हैं, जिन्होंने तमाम फोरम, यहां तक कि संसद में भी एनआरसी के बारे में बोला है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनआरसी के प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी क्रियान्वयन पर सार्वजनिक रूप से गृहमंत्री के रुख से विपरीत बयान दिया है।
बनर्जी ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी पर उनकी और मोदी की टिप्पणियां सभी के सामने हैं और लोग तय करेंगे कि कौन सही है और कौन गलत। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैंने जो कुछ कहा है, वह सभी के सामने है और आपने जो कुछ कहा है, वह भी सभी सामने है, लोगों को इस पर फैसला करने दीजिए। प्रधानमंत्री राष्ट्रव्यापी एनआरसी पर सार्वजनिक रूप से गृहमंत्री से भिन्न बयान दे रहे हैं, ऐसे में कौन भारत के मूल विचार को तोड़ रहा है? निश्चित ही लोग फैसला करेंगे कि कौन सही है कौन गलत।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…