फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी – मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरिया के प्रधान पति की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की रात मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया था, जबकि मुठभेड़ के दौरान मोहम्मदी कोतवाल की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, दो अन्य बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरिया प्रधान पति मोहम्मद इलियास की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर गुरुवार को हत्या कर दी थी। इसी मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार की रात मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि हत्या करने वाले बदमाश गांव खजुवा मोड़ पर मौजूद हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बदमाशों को घेर लिया। तभी बदमाशों की ओर से पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करी गई, एक गोली मोहम्मदी कोतवाल संजय त्यागी की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी।
इस बदमाश की पहचान स्ताकबुल्ला निवासी ग्राम खजुरिया कोतवाली मोहम्मदी के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। वहीं घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…