जावेद अंसारी
नई दिल्ली: वह गुनाहगार है कि नहीं ये फैसला तो अदालत को करना है। दोनों पति पत्नी ने कोई खता किया या फिर ऐसे ही उनको बिना खता गिरफ्तार कर लिया गया, इसको अदालत ही बताएगी। मगर इन सबके बीच एक ऐसी मासूम सजा भुगत रही है जिसकी इस दुनिया में ही कोई अब तक खता नही हुई होगी। माँ बाप अगर उसके गुनाहगार भी है तो फिर भी इस मासूम की क्या खता जिसको उसके माँ बाप से दूर रखा गया है।
रवि और उनकी पत्नी एकता ने 14 महीने की बच्ची आर्या है जो पिछले एक हफ़्ते से अपने मां-बाप का इंतज़ार कर रही है। ऐसे में दोनों के घरवालों पर दोहरी ज़िम्मेदारी आ गई है। एक तो रवि और एकता की ज़मानत लेने की कोशिश दूसरी इस छोटी बच्ची को संभालने की। रवि शेखर की मां शीला तिवारी ने कहा, मेरे बेटे ने कोई गुनाह नहीं किया है। पुलिस ने उन्हें क्यों गिरफ्तार किया। वह शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। क्या आप सोच सकते है कि बच्ची बिना अपनी मां के रह रही है। क्या क्राइम को कंट्रोल करने का यह तरीका है?
गिरफ्तार हुए रवि की मां ने आगे कहा, ”वह कुछ खा नहीं रही। बमुश्किल से कुछ चम्मच हमने उसे खिलाया। वह पूरे समय कह रही है, ‘अम्मा आओ, पापा आओ’। हम लगातार उससे कह रहे हैं कि वह जल्दी आ जाएंगे, लेकिन मुझे नहीं मालूम क्या करना चाहिए?” वाराणसी में पुलिस का कहना है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना जायज है, क्योंकि लोगों के गैरकानूनी तरीके से इकठ्ठे होने की वजह से शहर में तनाव बढ़ गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…