Categories: National

ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने किया घर में नज़रबंद

संजय ठाकुर

आजमगढ़। देश भर में हो रहे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध और हिंसा के दृष्टिगत प्रदेश प्रशासन सख्त रवैया दिखा रहा है। इस दौरान दो जिलो में हिंसा की घटना भी प्रकाश में आने पर प्रशासन ने अपना रुख और भी कडा कर दिया है। पहले मऊ और फिर आजमगढ़ की घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को घर में ही उनके नज़रबंद कर दिया है।

प्राप्त जानकारी और अमर उजाला के एक समाचार के अनुसार नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान माहौल पर काबू रखने के लिए अहरौला पुलिस ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को घर में नजरबंद कर दिया है, पुलिस ने उन्हें घर में रहने की हिदायत दी है। उनके घर के बाहर पुलिस का सख्त पहरा लगा दिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts