मोहम्मद आरिफ
प्रयागराज। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के अवार्ड समारोह में ग्रह्यमंत्री अमित शाह और वित्तमंत्री की उपस्थिती में उधोगपति व पूर्व राज्य सभा सांसद राहुल बजाज द्वारा भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए जिस प्रकार निडरता का परिचय देते हुए कड़ी फटकार लगाई उस वक्तव्य से प्रयागराज वासी गद गद हैं।
समाजवादी पार्टी के युवा नेता शान यदुवंशी के नेत्रित्व में बड़ी संख्या मे सपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाईन्स स्थित बजाज शो रुम में बजाज सर्विस के एम डी व कर्मचारियों को गुलाब का फूल भेंट करते हुए श्री बजाज के नाम एक ज्ञापन सौंप कर उन्के साहस की सराहना की वहीं यह आश्वस्त किया की अगर सरकार द्वारा उन्हे प्रताड़ित करने की कार्यवाही की चेष्टा की गई तो सपा कार्यकर्ता और नवजवान सड़को पर उतर कर उग्र आन्दोलन करने के लिए तय्यार है।
शान यदुवंशी ने कहा की जिस प्रकार भाजपा सरकार हठधर्मी करते हुए लोकतन्त्र के सभी स्तम्भों पर हावी हो कर हिठलर शाही अपना कर लोगों की आवाज को दबा रही है ऐसे माहौल में पूर्व राज्यसभा सांसद राहुल बजाज द्वारा भरी महफिल में अमित शाह जैसे चाड़क्य की उपस्थिती में राहुल बजाज जी ने गर्जना दिखाई वह भाजपा की चूलें हिलाने और जो दूसरे डर के मारे बोलते नहीं थे उनमे साहस का संचार पैदा करने का कार्य किया है । हम सब नौजवान उनके साथ हैं। उपस्थित नवजवानों में शान यदुवंशी,गुलाब यादव पीन्टू,विशाल सिंह, सत्यवेन्द्र सिंह आजाद, मनोज बाबा, जितेन्द्र सिंह, नितिन यादव, आशीष पाल,अंकित यादव, अजय सिंह, साकिब जमाल, राकेश सिंह, सै०मो०अस्करी आदि ने राहुल बजाज के गर्जना की सराहना करते हुए उनके हौसलापूर्ण वक्तव्य पर बजाज शो रुम के एम डी व कर्मचारियों को बधाई दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…