आफताब फारुकी/ आदिल अहमद / हर्मेश भाटिया
लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जारी हिंसक प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश में 15 लोग मारे गए हैं। आज रामपुर में हिंसा पथराव और आगज़नी हुई है। यूपी के IG लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार ने बताया कि रामपुर में एक शख़्स की मौत हुई है। प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गये और जमकर पथराव हुआ।
उधर, बिहार में नागरिकता कानून के खिलाफ लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने आज बंद बुलाया है। पटना में RJD की रैली में हज़ारों लोग पहुंचे। दूसरी तरफ, दिल्ली में जामिया से लेकर राजघाट तक प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रहा। दिल्ली के दरियागंज इलाक़े में हुए हंगामे के 15 आरोपियों को तीस हज़ारी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि शीलमपुर में हुई हिंसा के आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस दौरान भीम आर्मी के लोगों ने कोर्ट के बाहर नारेबाज़ी की। कल दिल्ली गेट में लाठीचार्ज हुआ था जिसके बाद कई नाबालिगों को भी हिरासत मे लिया था। कुल 55 लोग जगह जगह हुई हिंसा में गिरफ्तार हो चुके हैं। हालांकि दिल्ली में आज भी प्रदर्शन जारी है, लेकिन हिंसा की कोई खबर नहीं हैं।
नागरिकता कानून पर बवाल के बीच बीजेपी ने निर्णय लिया है कि वह लोगों को नागरिकता कानून समझाने के लिये अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत देशभर में तीन करोड़ परिवारों से संपर्क साधा जाएगा। साथ ही एक हजा़र से अधिक रैलियां और 250 से अधिक प्रेस कॉंफ़्रेंस होंगे। यह अभियान अगले दस दिनों तक चलता रहेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…