अरविन्द यादव
(बलिया) बेल्थरा रोड भृगु क्षेत्र के बलिया जनपद में प्रथम आगमन होने पर बलियावासियों ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव का भब्य स्वागत किया।उक्त अवसर पर क्षेत्रीय सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने सलेमपुर लोकसभा के उपेक्षित सभी स्टेशनों पर मानक के अनुरूप यात्री सुविधा उपलब्ध कराने व महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव संबंधित 8 सूत्री मांग पत्र रेलवे बोर्ड के चैयरमैन को दिया। सांसद ने उक्त पत्र में अवगत कराए हैं कि पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे के साथ मिलकर राष्ट्र के सबसे अधिक जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराती है।
कहा कि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित न होने के चलते रेल को आर्थिक क्षति होती है, दूसरी तरफ यात्रियों को आर्थिक व मानसिक रूप से काफी परेशान होना पड़ता है। क्षेत्रीय सांसद श्री कुशवाहा ने बेल्थरा रोड स्टेशन पर शालीमार एक्सप्रेस, पुणे एक्सप्रेस व बापूधाम एक्सप्रेस, सलेमपुर जंक्शन पर गोदान एक्सप्रेस व दुर्ग एक्सप्रेस के ठहराव की मांग किया इसके अलावा उन्होंने सीतामढ़ी से नई दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस जो जाड़े के दिन में बंद कर दिया जाता है। जिसके कारण सलेमपुर लोकसभा के सर्वाधिक रेल यात्रियों को और परेशानी का सामना करना पड़ता है।उक्त ट्रेन को जाड़े व कुहासे के कारण बन्द न किया जाय बल्कि उसकी दूरी कमकर मुज्जफरपुर ज0 से नई दिल्ली तक चलाया जाय।इसके अलाबे बेल्थरा रोड में मालगोदाम व गोरखपुर ज0 से मऊ 0-वाराणसी ज0 होकर प0 दीनदयाल उपाध्याय ज0 तक नईं पैसेंजर फ़ास्ट ट्रेन चलाने की मांग की है।ज्ञापन देने में जेडआरयूसीसी मेंबर देवेन्द्र गुप्त एडवोकेट,नगर मण्डल अध्यक्ष सतीश गुप्ता प्रधान,सांसद प्रतिनिधि अशोक कुशवाहा, सत्यप्रकाश सिंह, हनुमान आदि मौजूद रहे।रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री यादव ने सलेमपुर लोकसभा के रेवती व सहतवार स्टेशन के सुंदरीकरण हेतू 1करोड़ 60लाख देने की घोषणा किये ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…