तारिक खान
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से 200 किमी की यात्रा के लिए तीन दिन पहले जनरल टिकट उपलब्ध कराया जाने का नियम तो पुराना है। अब इसमें खास यह है कि किसी कारणवश यात्रा नहीं करानी है तो तीन दिन पहले लिया गया टिकट यात्रा तिथि से एक दिन पहले निरस्त करवा सकते हैं। निरस्तीकरण शुल्क 30 रुपये निर्धारित है।
इलाहाबाद जंक्शन के किसी भी बुकिंग काउंटर से ले सकते हैं टिकट
यात्री इलाहाबाद से लखनऊ समेत किसी भी दिशा का 200 किमी से अधिक दूरी का टिकट इलाहाबाद जंक्शन के किसी भी बुकिंग काउंटर से तीन दिन पूर्व प्राप्त कर सकते हैैं। एनसीआर के जनसंपर्क अधिकारी सुनील कुमार गुप्त ने बताया कि अगर किन्हीं परिस्थितियों में यात्री टिकट लेने के बाद अगर यात्रा नहीं करना चाहते तो वह परेशान कतई नहीं हों। वह यात्रा के एक दिन पूर्व कैंसिल करा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित धनराशि ही काटी जाएगी। यह राशि 30 रुपये निर्धारित की गई है।
कुंभ मेला के बाद प्रयागघाट स्टेशन से हो रहा ट्रेनों का संचालन
एनसीआर के जनसंपर्क अधिकारी सुनील कुमार गुप्त ने बताया कि इलाहाबाद जंक्शन पर गाडिय़ों की व्यस्तता अधिक होने के कारण प्रयागराज शहर के अंतर्गत आने वाले इलाहाबाद-छिवकी, सूबेदारगंज एवं प्रयागघाट स्टेशनों का विकास किया गया है। इससे मुंबई एवं दक्षिण दिशा की ओर जाने वाली अधिकांश गाडिय़ों का संचालन वाया इलाहाबाद-छिवकी स्टेशन से किया जा रहा है। लखनऊ, फैजाबाद, बस्ती आदि दिशाओं में जाने वाली गाडिय़ों का संचालन कुंभ मेला 2019 के समापन के बाद प्रयागघाट स्टेशन से हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…