प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। नगर के प्रोफेसर कॉलोनी मार्ग स्थित पद्मश्री आवास पर संस्कृत के प्रख्यात विद्वान व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर कपिलदेव द्विवेदी की धर्मपत्नी स्व0 श्रीमती ओम शांति देवी की 46वीं पुण्यतिथि मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर वैदिक मंत्रों से परिवार के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने यज्ञ में अपनी आहुति प्रदान की।
इस अवसर पर डॉ0 विद्याशंकर त्रिपाठी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्व0 श्रीमती द्ववेदी के गुणों की चर्चा करते हुए उन्हें दया , करुणा, परदुख कातरता, स्नेह की प्रतिमूर्ति , वात्सल्यभाव तथा उदारता की देवी बताया। जिससे उनका नाम ओम शांति सार्थक होता है।
इस अवसर पर डॉ0 के0पी0 मिश्रा , डा0 अशोक कुमार मिश्र , डा0 होरिल, डा0 बी0 पी0 यादव, डा0 राजकुमार पाठक , राजेंद्र जायसवाल ,राम मूरत गुप्ता , कृष्णावतार त्रिपाठी राही , अरविंद भट्टाचार्य, आर0 सी0 त्रिपाठी, कैलाशपति शुक्ला, डा0 सगीर हसन खां ,धीरेंद्र प्रताप सिंह सुधीर शर्मा रामराज आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह के बाद डॉक्टर भारतेंदु द्विवेदी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…