फारुख हुसैन
लखीमपुर-खीरी। देश और प्रदेश में बढतें अपराधों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अम्बेडकर पार्क में शांतिपूर्वक धरना प्रर्दशन किया और राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन महासचिव नरेश यादव ने किया।
सदस्य विधान परिषद शशांक यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार से पीडि़तों को न्याय मिलने की कोई आशा नहीं है। कल भी मेरठ में एक रेप पीडि़ता ने एसएसपी आफिस के सामने आत्महत्या की कोशिश करने का प्रयास किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मो. कय्यूम खां ने कहाकि आज देश व प्रदेश में एक अघोषित आपातकाल के हालात है जोकि देश प्रदेश के विकास में बाधक है।
पूर्व विधायक रामसरन ने कहाकि लखीमपुर खीरी में छेड़छाड़ की रिपोर्ट न लिखी जाने पर युवती ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। बापू भवन के अंदर क्षुब्ध किसान ने खुद को आग लगा ली। रायबरेली से एक पीडि़ता परिवार सहित पैदल चलकर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने आई थी, उसने निराश होकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। पूर्व विधायक सदर उत्कर्ष वर्मा ने कहाकि प्रदेश में अपराधी बेखौफ है और राज्य सरकार उनके आगे नतमस्तक है।
धरने में मुख्य रूप से अजय सिंह, हरजीत सिंह, रघुवीर यादव, रियाजुल्ला खां, अमित वर्मा, मो0 नाजिम, अभय प्रताप सिंह बंटी, रमेंश अग्रवाल, अंजली सिंह, अंसार महलूद, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, दिलीप यादव, पूनम निषाद, पूनम यादव, रामपाल सिंह यादव, विनय मिश्रा, उत्तम वर्मा, अन्नू वर्मा, संजय वर्मा भईया जी, व इमरान रजा, समेत सैकडो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रर्दशन में भाग लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…