Categories: UP

नहीं रहे वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार तमिजुल, सुबह दस बजे लिया आखरी सांस

ए जावेद

वाराणसी. वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र निवासी वरिष्ठ पत्रकार तमिजुल हसन का आज सुबह दस बजे के करीब देहांत हो गया। पारिवारिक सूत्र उनके भांजे रशीद अली ने उक्त जानकारी उपलब्ध करवाया।

File Photo

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवंगत पत्रकार तमिजुल हसन को आज सुबह दस बजे के करीब दिल का दौरा उठा। परिजन उनको लेकर महमूरगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुचे। जहा चिकित्सको ने उनको मृत घोषित कर दिया। दिवंगत पत्रकार तमिजुल हसन लम्बे समय तक प्रातः कालीन दैनिक समाचार पत्र से जुड़े रहे। वर्त्तमान में वह एक सांध्य दैनिक में कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 8 बजे के करीब उनको फातमान स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा।

pnn24.in

Recent Posts