फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ भारत-नेपाल के गौरीफंटा सीमा से मात्र चार घंटे की दूरी पर नेपाल के शहर डडेलधुरा व उससे कुछ किमी ऊपर बैतड़ी में शुक्रवार से जोरदार बर्फबारी का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है भारी बर्फबारी के चलते सुदूर पश्चिम के पहाड़ी जिले दारचूला, डडेलधुरा, बैतड़ी, बाजांग, अचम और दोटी जिलों में आवागमन बर्फबारी होने से अवरुद्ध हो गया था लेकिन एक बार फिर रास्ता साफ होते ही बर्फबारी का आनंद लेने के लिये नेपाल के साथ साथ भारतीय भी डडेलधुरा इलाके में बर्फबारी का आन्नद उठाने पहुंचने लगे हैं। आपको बता दें कि पिछले साल भी इन इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई थी जिसे देखने के लिये बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक पहुंचे थे।
कम दूरी व खर्चो में लें जोरदार बर्फबारी का जी भरकर ले आनंद
गौरीफंटा सीमा से सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी जिले बैतड़ी, डोटी, बाजुरा, धारर्चुला, बझाड़. डडेलधुरा आदि जिलों में जमकर बर्फबारी हुई थी जिससे यातायात बाधित हो गया था।लेकिन फिर सब रास्ते साफ हो गये । गौरीफंटा से मात्र चार घंटों के सफर में आप इन इलाकों में पहुंचकर कम खर्चों में बर्फबारी व स्नोफॉल का पूरा आनंद उठा सकते हैं।
आपको जानकारी के लिये बता दें कि भारी बर्फबारी के चलते इन पहाड़ी जिलों में टेलीकॉम सेवाओं, दूरसंचार सेवाओं, जिसमें दूरसंचार द्वारा वितरित एडीएसएल भी शामिल हैं, इनको पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया है। हालांकि, नेपाल टेलीकॉम दिपायल राजपुर के सूचना अधिकारी प्रकाश बहादुर चौधरी ने कहा कि लैंडलाइन टेलीफोन और इंटरनेट सेवाएं अवरुद्ध हैं। मोबाइल सेवाएं और हॉटस्पॉट इंटरनेट सेवाएं आंशिक रूप से चालू हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…