Categories: Crime

एसएसबी ने पकड़ी 14 बेरी चाईनिज़ मटर

फारुख हुसैन

पलिया कलां खीरी। सशस्त्र सीमा बल की मिर्चिया कंपनी द्वारा मंगलवार की सुबह 09:30 बजे के लगभग पिलर नंबर 767 से 150 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल, दो साईकिल और लगभग 500 किलो चाइनीज मटर का सीजर किया।

उक्त विषय पर जानकारी देते हुए 39 वीं वाहिनी के उपकमांडेंट श्री संजीव कुमार ने बताया कि कंपनी मिर्चिया का एक पेट्रोलिंग दस्ता सुबह 06:30 बजे भारत नेपाल सीमा पर गश्त के लिए निकला था, लगभग सवा नौ बजे कंपनी प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार गुप्ता को आसूचना विभाग द्वारा सूचना मिली कि पिलर संख्या 767 के नजदीक से कुछ अवैध सामान भारतीय क्षेत्र में आ सकता है, कंपनी प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार गुप्ता ने तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी कमांडर उपनिरीक्षक राजीव बरुआ को उक्त जानकारी दी , पूरी पेट्रोलिंग पार्टी तुरंत ही पिलर संख्या 767 की ओर रवाना हुई,

ज्यों ही पार्टी पिलर संख्या 767 के नजदीक पहुंची सामने से दो मोटरसाइकिल और दो साईकिल पर बोरे लादकर तस्कर भारतीय क्षेत्र में आते हुए दिखाई दिये , पेट्रोलिंग पार्टी ने उक्त तस्करों को घेरकर पकड़ने की कोशिश की परन्तु तस्कर अपने को घिरता देख सामान , मोटरसाइकिल और साइकिल छोड़कर जंगल के रास्ते नेपाल तरफ भाग निकले , पकङे गये सामान को चेक किया गया तो उसमें 14 बोरा चाइनीज मटर (लगभग 500 किलो) बरामद हुई , जिसे बाद में कागजी कार्रवाई के बाद कस्टम कार्यालय पलिया के सुपुर्द कर दिया गया , बरामद सामान की कीमत लगभग एक लाख चालीस हजार आंकी गई है ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts