Categories: UP

एसपी बलिया ने किया उभाव थाने का औचक निरिक्षण, किया महिला नव नियुक्त आरक्षी के कार्यो की सराहना

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। एसपी देवेन्द्रनाथ ने उभांव थाने पर नव नियुक्त एवं पहरा पर तैनात महिला आरक्षी रागिनी के सलामी को उस समय सराहा, जब वे रविवार को अचानक उभांव थाने आकर वापस हो रहे थे। उन्होंने कहा वास्तव में सही प्रशिक्षण इसने लिया है।

एसपी देवेन्द्रनाथ ने जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए कहा कि दो-तीन दिनों में नव सृजित सोनाडीह-टगुनिया पुलिस चौकी पर दरोगा।  व आरक्षियों की तैनाती हो जाएगी। उभांव थाने के कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने उक्त आरक्षी के सर्विस बुक में सुन्दर एवं अनुशासन की इन्ट्री दर्ज करने को कहा। मौके मौजूद सभी लोगो ने इसे सराहा।

pnn24.in

Recent Posts