गौरव जैन
मिलक- ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के शाखा प्रबंधक तथा किसान यूनियन के पदाधिकारियों के बीच चल रहा मामले को क्षेत्र अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया है।
शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से किसान यूनियन के पदाधिकारी तथा जिला अध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में बैंक के सामने दोबारा फिर धरना आरंभ कर दिया जिस पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर जाकर धरना समाप्त कराने की अपील की। यूनियन के पदाधिकारी एकत्र होकर क्षेत्र अधिकारी मिलक के पास पहुंचे जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली प्रभारी को आदेश दिए हैं जो भी लोग बैंक के इर्द-गिर्द दलाल व्यक्ति घूमते हैं ऐसे लोगों को गिरफ्तार करें।
इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अजयबाबू गंगवार, जिला अध्यक्ष हसीब अहमद,एम.डी. कादरी, इंतजार हुसैन, विनोद प्रकाश सक्सेना, दान सिंह यादव, पुषपाल सिंह,वीरेंद्र गंगवार, रामसिंह,वीरेंद्र सिंह,होरीलाल, मोहम्मद इस्लाम, हरपाल सिंह, दयाराम आर्य, हरेंद्र कुमार, अनोखेलाल, फूल सिंह, वीरेंद्र गंगवार, नरेंद्र गंगवार,विजय गंगवार, धर्मेंद्र गंगवार, कौशल गंगवार, भूपेंद्र गंगवार, विजयपाल, हेमपाल गंगवार, आशीष कुमार, प्रमोद कुमार, पुष्पेंद्र गंगवार आदि लोग शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…