Categories: UP

संस्था समर्पण एक प्रयास द्वारा बाटे गए कम्बल

गौरव जैन

रामपुर। दिनांक 28-12-2019 को संस्था समर्पण एक प्रयास के सदस्यों ने कड़कड़ाती ठंड में संस्था के अध्यक्ष सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार श्मशान घाट के निर्बल कर्मचारियो को कंबल मोजे व मफलर बाटे । इस अवसर पर एडवोकेट जितेन्द्र प्रधान ने कहा कि अभी तक हम केवल सोमवार को भंडारे में ही कंबल और कपड़े बांटा करते थे लेकिन ठंड के इस प्रकोप को देखते हुए हम सभी सदस्यों ने यह फैसला लिया कि हमें जहां जहां जो जरूरतमंद दिखेगा या मिलेगा हम उसको वही जाकर कम्बल मुहैया कराएंगे।

रामपुर में कहीं भी किसी व्यक्ति को कम्बल ,मोज़े, मफलर की जरूरत हो तो तो संस्था के किसी भी सदस्य से सम्पर्क कर सकता है संस्था द्वारा उसकी मदद की जाएगी। इस मौके पर रितेश अग्रवाल , एडवोकेट जितेंद्र प्रधान, अंकित रस्तोगी, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल मौजूद रहे।

pnn24.in

Recent Posts