शौकत अली
ग़ाज़ियाबाद। बालीवुड स्टार सलमान खान के बांद्र स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी देने शख्स गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र का निकला है। वह दिल्ली के मुखर्जी नगर में क्लैट की तैयारी कर रहा है। बता दें कि छात्र ने बांद्रा पुलिस को एक ई-मेल भेजा था, जिसमें लिखा था कि बांद्रा में सलमान खान के घर गैलेक्सी पर अगले दो घंटे में ब्लास्ट होगा ! रोक सको तो रोक लो।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि मेल करने वाला शख्स गाजियाबाद का रहने वाला है। इसके बाद मुंबई पुलिस गाजियाबाद पहुंची तो पता चला कि मेल करने वाला छात्र 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाला है। नाबालिग होने के कारण पुलिस छात्र को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उसे बांद्रा पेश होने के लिए कहकर चली गई। गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 7 दिन पहले मुंबई पुलिस गाजियाबाद आई थी। छात्र के नाबालिग होने के कारण उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस छात्र के द्वारा ही इससे पहले भी गाजियाबाद में सात जगह बम धमाके की धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया है कि यह छात्र अपने बड़े भाई के नाम पर रजिस्टर्ड सिम चला रहा था। पूछताछ में पता चला है कि यह छात्र महज 16 वर्ष का है और दिल्ली के मुखर्जी नगर में क्लैट की तैयारी कर रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…