तारिक खान
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) निर्भय सिंह पटेल को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मोबाइल पर धमकी देने वाले शख्स ने खुद को पूर्व सांसद अतीक अहमद का गुर्गा बताया। अधिकारियों के आदेश पर धूमनगंज पुलिस ने मामले में करीब 20 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
एनसीआर मुख्यालय में सिग्नल एवं दूर संचार विभाग में एसएसई हैं निर्भय
निर्भय सिंह पुत्र राम नारायण सिंह पटेल मूलरूप से बांदा जिले के फतपुरवा गांव के निवासी हैं। यहां प्रीतम नगर मुहल्ले में रहते हैं। वह उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय में सिग्नल एवं दूर संचार विभाग में एसएसई के पद पर कार्यरत हैं। निर्भय का आरोप है कि 23 नवंबर को एक अनजान नंबर से मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले शख…
बोले इंस्पेक्टर धूमनगंज
इंस्पेक्टर धूमनगंज शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि विभागीय कर्मचारियों से जुड़ा मामला है। जल्द ही मोबाइल नंबर के जरिए सच्चाई का पता लगाया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…