गौरव जैन
रामपुर – जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल की उपस्थिति में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 42 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 06 का निस्तारण मौके पर किया गया।
मिट्टी कला से जुड़े हुए ग्रामीणजनों ने जिलाधिकारी को मिट्टी के कुल्हड भेंट किए। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से जुड़े अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली इस योजना के प्रति गम्भीर होकर अधिक से अधिक बेटियों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। इसके बाद जिलाधिकारी ने 43 ग्रामीणजनों को कम्बल वितरित किए। इस दौरान जिला वनाधिकारी ए0के0 कश्यप, उपजिलाधिकारी सदर पीपी तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुबोध कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…