ए जावेद
पटना. शनिवार को बिहार की राजधानी पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बेरोजगार स्नातक अधिकार सम्मेलन आयोजित किया गया। यह आयोजन स्नातक अधिकार बोर्ड के आह्वान से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पुलिस महानिदेशक अभ्यानंद इवम विशिष्ट अतिथि डॉ सुनील कुमार थें।
उन्होंने स्नातक पास युवकों के लिए अवसर की कमी, इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग का सही ढाँचा ना होना और राज्य सरकार की नौकरियों में लगातार कमी होने की बात कही। आगे उन्होंने कहा की नौकरी मिलने के दौरान अगर आर्थिक सहायता मिले तब ज़रूर ही उनको थोड़ा बल और साहस मिलेगा जैसा कि मध्य प्रदेश और पंजाब में लागू किया गया है। मौजूद शिक्षक रमांशु मिश्रा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की भारत में एक सबसे बड़ी समस्या बेरोज़गारी है।
एक छात्र अपने जीवन के 25 साल पढ़ाई करने में लगाने के बाद भी संशय में रहते है कब नौकरी के लिए फ़ार्म निकलेगा फिर कब परीक्षा होगी। उन्होंने ने तंज़ करते हुए कहा कि चुनाव का परिणाम तो 3-4 दिन में आ जाता है पर युवाओं के भविष्य का परिणाम 4-5 सालों में भी नही आ पाता। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन देने के साथ ही स्नातक अधिकार बोर्ड के सचिव संदीप सिंह ने सरकार से दो टूक में माँग रखते हुए कहा “रोज़गार दो या नौकरी मिलने तक भत्ता दो”।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…