आदिल अहमद
नई दिल्ली : कई घंटे मौत से जूझने के बाद आखिर ज़िन्दगी से वह अपनी जंग हार ही गई। पहले बलात्कार जैसा घृणित अपराध उसके साथ हुआ फिर उस अपराध की शिकायत दर्ज करवाने के लिए एक जद्दोजहद और न्यायालय के दखल के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस की पैरवी में जाते समय रेप पीडिता को उन्ही आरोपियों द्वारा जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। जिसमें वह लगभग 70 फीसद जल गई थी। और आखिर में ज़िन्दगी की जंग लड़ रही वह उत्तर प्रदेश के उन्नाव की बहादुर बेटी मौत से शिकस्त खा गई।
बताते चले कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक रेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की थी। लड़की को गंभीर हालात में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था और बाद में एयर लिफ्ट कर दिल्ली लाया गया था। लड़की उन्नाव की रहने वाली थी, जिसके साथ रायबरेली में रेप हुआ था, वहीं पर केस चल रहा है। गुरुवार सुबह जब वह केस की सुनवाई के लिए रायबरेली के लिए घर से निकली तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। पीड़िता ने पांच आरोपियों के नाम बताए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…