प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर, भद़ोही। नये साल के आगाज के अवसर पर उत्साह में मंगलवार की रात नशे में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी । ऐसे लोगों पर कानून का डंडा चलेगा , व उनकी धरपकड़ भी होगी। हवालात में भी बंद किया जा सकता है । बाजारों, चौराहों ,होटलों ,मॉडल शाप्स व उसके बाहर पुलिस दस्ते मुस्तैद रहेंगे।पुलिस ब्रीद एनलाइजर से नशेड़ियों की जांच करेगी।शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।
31 दिसम्बर के जश्न के दौरान शासन ने प्रदेश के सभी जनपदों में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। यह निर्देश दिया है कि 31 की शाम से बाजारों ,चौराहों पर वाहनों की कड़ी चेकिंग की जाय। होटलों ,बार ,मॉडल शाप, क्लब समेत अन्य मनोरंजन गृहों के बाहर पुलिस मुस्तैद रहे । ब्रीद एनालाइजर से जांच कर नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कार्यवाही की जाए । यह भी निर्देश दिया है कि जगह-जगह महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाए ताकि नशे में हुल्लड़ करने वाली लड़कियों-युवतियों को पुरुषों के संग काबू में किया जा सके । शासन से आए पत्र में आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर भी चौकसी बरतने को कहा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…