तारिक खान
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में जूनियर हाई स्कूल के अध्यापकों की नियुक्ति के लिए 22 दिसंबर को होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को रद्द कर दिया गया है. परीक्षा नियामक सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 दिसंबर से ही डाउनलोड किए जा रहे थे लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था को देखते हुए कई जगहों पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं जिससे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आ रही है. उन्होंने कहा कि परीक्षा की अगली तिथि की जानकारी जल्दी ही दी जाएगी.
हालांकि इससे पहले परीक्षा नियामक सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा था कि लगभग 95 प्रतिशत प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा चुके हैं और परीक्षा रद्द नहीं होगी, लेकिन शाम को परीक्षा रद्द कर दी गई. बता दें कि परीक्षा में 16 लाख 58 हजार अभ्यर्थियों को शामिल होना था और परीक्षा संपन्न कराने के लिए 1986 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…