पूजा धीमान
पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश):- नगर परिषद उपाध्यक्ष नवीन शर्मा के वीडियो वायरल मामले में तीसरे दिन कांग्रेस ने चुप्पी तोड़ दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनिन्द्र सिंह नौटी के नेतृत्व में आज पांवटा नप में कथित भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी (BJP) के खिलाफ हल्ला बोला। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीजेपी (BJP) समर्थित पांवटा नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के कथित भ्रष्टाचार को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया।
कांग्रेस का आरोप है कि पांवटा नगर परिषद में सफाई ठेकेदार के कर्मचारियों की गलत व अधिक हाजिरी दिखाकर मोटी रकम वसूली जा रही है। कूड़ा एकत्रिकरण का ठेका बाहरी राज्य के ठेकेदार को दिया गया है। इसे 65 लाख 40 हजार सालाना खर्चे पर आबंटित किया गया है, जबकि स्थानीय ठेकेदार द्वारा इस कार्य को 10 लाख रुपए में किया जा रहा था। कांग्रेस का यह भी आरोप है कि नगर परिषद अध्यक्ष ने 6 लाख रुपए की टाइलें अपने घर के आंगन में लगवा दी हैं, जिसके बिल भी पास हो चुके है। कांग्रेसी नेता अनिन्द्र सिंह नौटी ने कहा कि सीएलसी के माध्यम से भर्ती सफाई कर्मचारियों में 30 कर्मचारियों की अधिक हाजिरी लगाकर लगभग अढ़ाई लाख रुपए प्रतिमाह की चपत लगाई जा रही है। अनिंद्र सिंह नोटी ने कहा कि यदि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को जल्द बर्खास्त नहीं किया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…