Categories: National

देखे वीडियो – बिरयानी बेचने पर युवक की जमकर हुई पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

आदिल अहमद

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना ही था कि वह रेहड़ी पर बिरयानी बेच रहा था। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित की शिकायत के बाद तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मारपीट की यह घटना ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके की है। पीड़ित का नाम लोकेश (43) है। लोकेश रेहड़ी पर बिरयानी बेचकर अपने परिवार का पेट पालता है। बिरयानी बेचने की वजह से उसे पीटा जाएगा, शायद ही लोकेश ने कभी इस बात को सोचा होगा। शनिवार को लोकेश के पास तीन लोग आए और बेवजह उसे पीटने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होते ही यह पुलिस के पास पहुंचा और अधिकारियों ने फौरन हरकत में आते हुए पीड़ित युवक को थाने बुलाकर मामले की जानकारी ली। ग्रेटर नोएडा के एसपी रणविजय सिंह ने इस बारे में कहा, ‘घटना रबूपुरा इलाके की है। हमने बीते शनिवार ये वीडियो देखा था और फिर मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित की शिनाख्त की गई और जानकारी के लिए उसे पुलिस स्टेशन बुलाया गया। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts