तब्जिल अहमद
उत्तरप्रदेश के कौशांबी जनपद में बदले की भावना से मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने टीवी चैनल के वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार को फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया। जिसके विरोध में आज अधिवक्ता संघ, जनसत्ता दल, कांग्रेस व लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मंझनपुर चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर मंझनपुर पुलिस की शर्मनाक कार्यवाई की निंदा की।
अधिवक्ता संघ के महामंत्री राजेन्द्र पांडेय ने कहा कि मंझनपुर इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बदले की भावना से पत्रकार अजय कुमार को जेल भेजा है। जबकि इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच अभी चल रही रही है। और वादी मुकदमा ने एसपी और अपर मजिस्ट्रेट को शपथपत्र देते हुए पत्रकार के ऊपर लगे सभी आरोपो एकदम असत्य एवं निराधार बताया है। उसके बावजूद भी मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने पत्रकार अजय कुमार को आनन-फानन में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अधिवक्ता संघ के महामंत्री ने मुख्यमंत्री के नाम जिला जज को ज्ञापन सौंपते हुए इंस्पेक्टर मंझनपुर के विरुद्ध निलंबन और गैर जनपद स्थानांतरण किये जाने की मांग की है। विभिन्न संगठनों ने शासन प्रशासन को चेतया है कि यदि इंस्पेक्टर मंझनपुर के खिलाफ निलंबन की कार्यवाई न हुई तो वह अनिश्चिकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान अधिवक्ता संघ भी न्यायायिक कार्य से विरत रहने की भी बात कही है। इस विरोध प्रदर्शन में पत्रकारों के अलावा अधिवक्ता संघ, कांग्रेस, जनसत्ता दल, लोक जनशक्ति पार्टी समेत कई सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…