फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के एक मात्र दुधवा टाइगर रिर्जव में लोगों के चेहरे पर उस वक्त खुशी बिखर गयी जब एक भारीभरकम अजगर बीच सड़क पर आकर उनकी बस के रास्ते में आ गया। जिसे देखने के लिये लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सभी लोग बस से उतरकर अजगर को देखने के लिये खड़े हो गये। भारीभरकम अजगर लगभग आधे घंटे तक उनका रास्ता भी रोके रहा।
वैसे तो इन दिनों अजगर का देखा जाना बहुत कम होता है, लेकिन हल्की धूप निकलने के चलते अजगर रोड क्रॉस कर रहा था. अजगर का वजन लगभग एक क्विंटल था. विशाल अजगर होने के चलते अजगर को रोड क्रॉस करने में लगभग आधे घंटे का समय लग गया, तब तक रोड के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया. पलिया से नेपाल घूमने जा रहे सेना के रिटायर्ड सूबेदार लखविंदर सिंह ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया. इसको बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
अजगर के सड़क पर होने की सूचना लोगों ने वन्य विभाग को दी. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों को अजगर से दूर रहने का निर्देश दिया और जब तक अजगर सड़क से उतरकर जंगल में नहीं चला गया, वन विभाग की टीम उसकी निगरानी करती रही. वन विभाग के लोगों का कहना है कि अजगर काफी पुराना है. इसका वजन लगभग एक क्विंटल है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…