तारिक खान
2020 प्रयागराज। माघ मेला 2019-20 का प्रथम मुख्य स्नान पर्व पौष पूर्णिमा सकुशल एवं निर्विघ्न सम्पन्न हुआ। प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा की गई व्यवस्थाओं के कारण भोर से ही स्नान प्रारम्भ हो गया था। 23 लाख स्नानार्थियों/श्रद्धालुओं ने गंगा/यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम तट तथा गंगा जी के विभिन्न तटों पर स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। यह जानकारी प्रभारी मेलाधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि सुबह 05ः00 बजे से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। माघ माह में कल्पवास प्रयागराज जनपद का गौरव है।
पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर स्नानार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया, श्री रजनीश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक माघ मेला व अन्य मजिस्टेªट तथा पुलिस अधिकारीगण मेला क्षेत्र का भ्रमण कर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु स्नान घाटों पर सतत् निगाह रखे रहे। आज पौष पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने में सभी का धन्यवाद दिया। मेला क्षेत्र में 10 भूले-भटके स्त्री-पुरूषों को उनके स्वजनों से मिलाया गया। प्रथम स्नान पर्व के सकुशल आयोजन पर जिलाधिकारी/मेलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में ड्यूटी लगी पूरी टीम को बधाई दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…