तारिक खान
नई दिल्ली: जेएनयु और जामिया मिलिया इस्लामिया पर सोशल मीडिया के कुछ रणबांकुर जमकर मजाक उड़ा रहे है। CAA को लेकर विरोध प्रदर्शनो के दौर के बाद जामिया में हुई पुलिस बर्बरता के बाद से तो जामिया इन सोशल मीडिया के क्रांतिकारियों और कुछ मिडिया हाउस के लगभग निशाने पर ही आ गया है। इस दौरान जामिया मिलिया इस्लामिया को एक ऐसी उपलब्धि प्राप्त हुई है जिस पर हर कोई फक्र करे। जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी में कोचिंग कर रहे 54 छात्रों ने सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा पास कर लिया है। इन सभी छात्रों को UPSC 2019 में यह बड़ी सफलता मिली है। अब ये सभी उम्मीदवार फरवरी में होने वाले के इंटरव्यू में हिस्सा लेंगे।
गौरतलब हो कि पिछले साल जामिया के 44 छात्रों ने UPSC पास किया था, जिनमें राष्ट्रीय स्तर पर थर्ड रैंक हासिल करने वाले जुनैद अहमद भी शामिल थे। इस बार का रिजल्ट 20 से 29 सितंबर, 2019 तक आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा का जारी किया गया है। UPSC भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं के समूह ‘A’ और समूह ‘B’ के चयन के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।
छात्रों के पास होने पर यूनिवर्सिट ने एक बयान में कहा, ‘इन छात्रों को सिविल सेवा के जरिए राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने में विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है। इन छात्रों को विश्वविद्यालय मुफ्त आवास, लाइब्रेरी सुविधा, क्लासरूम टीचिंग, प्रैक्टिस टेस्ट आदि प्रदान किए जाते हैं। सीटों की उपलब्धता के आधार पर जामिया आरसीए अब कुछ और ऐसे योग्य उम्मीदवारों को ट्रेनिंग देगा जो इंटरव्यू के लिए तैयारी करेंगे। उम्मीदवार जामिया की आधिकारिक वेबसाइट https://www.jmi.ac.in/ पर जाकर इस बारे में ओर जानकारी ले सकते हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…