सौरव सिक्का (बिलासपुर)
यमुनानगर:- बिलासपुर ब्लाक समिति के 25 सदस्यों में से 18 सदस्य चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के खिलाफ बहुमत साबित करने के लिए तीसरी बार लघु सचिवालय पहुंचे। सोमवार को ए.डी.सी. नहीं थे।लिहाजा 18 सदस्य वापस लौट गए। सचिवालय में सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन दबाव में हैं। उनका कहना है कि इसी कारण से ए.डी.सी. छुट्टी चले गए। वे बहुमत साबित करने आए थे। अधिकारी के न होने के कारण उनका बहुमत साबित नहीं हो पाया।
28 नवम्बर को दिया था पत्र
बहुमत की अगुवाई कर रहे सदस्य योगेश मेहंदीरत्ता व सहरीन ने बताया कि उन्होंने 27 नवम्बर को हाई कोर्ट के आदेश जिला प्रशासन को दे दिए थे। 28 नवम्बर 2019 को पत्र प्राप्ति का उनके पास सबूत है। इन आदेशों के मुताबिक 42 दिन में चेयरमैन को बनाना था या हटाना था।
9 जनवरी को ये प्रक्रिया पूरी होनी है लेकिन इससे पहले सप्ताह का नोटिस देना होता है, यानी यह नोटिस 2 जनवरी को दिया जाना था, लेकिन नहीं दिया गया।यदि प्रशासन अब भी नोटिस देगा तब भी 13 जनवरी के बाद ही आदेशों की पालना हो पाएगी। इनका कहना है कि सत्ता पक्ष के दबाव के कारण मामले को लटकाया जा रहा है। इनका तो यहां तक आरोप है कि योजना बनाई जा रही है कि कुछ सदस्यों को शिकायतों के आधार पर सस्पैंड किया जाए, ताकि दूसरे पक्ष का बहुमत साबित हो जाए।
महीपाल, मौजूदा चेयरमैन ने कहा कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है। सोमवार को भी बहुमत साबित करने के लिए जिला सचिवालय गए थे। ए.डी.सी. छुट्टी पर थे, जिस कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी सदस्यों के कार्यों का ध्यान रखा है।
मुकुल कुमार,डी.सी., यमुनानगर ने कहा कि जिला प्रशासन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। प्रक्रिया को पूरी करने के लिए ए.डी.सी. अधिकृत हैं। वे मंगलवार तक छुट्टी पर हैं। बुधवार को इस विषय में बात की जाएगी। जो भी उचित होगा वह कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…