तारिक आज़मी
फिरोजाबाद: 6 साल लगभग पहले गुज़र चुके बन्ने खान को शांति भंग की नोटिस जाने की घटना राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गई थी। निष्पक्षता के साथ इस मुद्दे को निष्पक्ष मिडिया कर्मियों ने उठाया था। इस क्रम में हमारे द्वारा भी मामले को उठाया गया था। अब जब उत्तर प्रदेश पुलिस की इस मामले में किरकिरी होने लगी तो उसने कार्यवाही किया है। इस क्रम में नोटिस भेजने वाले एक दरोगा जी से साथ साथ दो अन्य पुलिस कर्मी लाइन हाज़िर हो गए है।
ये भी पढ़े – 6 साल पहले मर चुके बन्ने मिया की रूह करे पुकार, कोई मेरी भी ज़मानत भर दो …………
एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया है कि इस सिलसिले में थाना दक्षिण क्षेत्र के चौकी प्रभारी नालबंद राजीव चित्रांश और दो कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया तथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने भी इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उंगली उठाई थी।
बताते चले कि मृतक बन्ने मिया के नाम से शांति भंग की नोटिस प्रकरण में जब चर्चा उठी और मामला मीडिया में आया तो इस संबंध में सीओ सिटी के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की गई थी। थाना दक्षिण की लाल बंद चौकी में बन्ने खान को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से शांति भंग की आशंका में निरुद्ध किया गया था। मामला तब सामने आया था जब बन्ने खान के पुत्र सरफराज ने पाबंद होने के बाद नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय और पुलिस को अपने पिता का मृत्यु प्रमाण-पत्र दिखाया था। इसके बाद से ही मामला मीडिया में आया और मामले ने तुल पकड़ना शुरू कर दिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…