तारिक खान
प्रयागराज। मंसूर अली पार्क में सायरा अहमद द्बारा देश के संविधान को अंग्रेज़ी और हिन्दी में पढ़ कर लोगों को एक एक शब्द दोहराने के साथ फूलों की पंखुड़ियों और सूति डोरी के सहारे देश के परचम तिरंगे को फहरा कर सलामी देते हुए जन गण मन अधिनायक जया है भारत भाग्य विधाता का गायन किया गया। वरिष्ठ कम्यूनिस्ट नेता कुमुदनिपति ने झण्डा फहरा कर एनपीआर एनआरसी और सीएए के खिलाफ हज़ारों लोगों को ७१ वें गणतंत्र की बधाई दी।
दिन ढ़लते ढ़लते करैली, करैलाबाग़, शाहगंज, दरियाबाद, रसूलपुर, चकिया करबला, हटिया, अटाला, दायरा शाह अजमल, बख्शी बाज़ार, रानीमण्डी जैसे इलाक़ो से हज़ारों महिलाओं के हुजूम के साथ कई जुलूस निकले हमे चाहिये एनपीआर से आज़ादी, हमे चाहिये एनआरसी से आज़ादी,हमे चाहिये सीएए से आज़ादी के गगनभेदी नारे लगाते हुए हाथों मे तिरंगा लेकर मंसूर अली पार्क पहोँचे और ज़ोरदार ढ़ग से काले क़ानून को वापिस लेने के संघर्ष मे शामिल रहे। वहीं विधानपरिषद सदस्य बासुदेव यादव भी गणतंत्र की बधाई देने और आन्दोलनरत महिलाओं पुरुषों व बच्चों के बीच पहोँच कर उनका मनोबल बढ़ाया।सै०इफ्तेखार हुसैन,सबीहा ,सऊद अहमद समेत हज़ारों लोगों की उपस्थिति मे तिरंगे को सलामी के साथ संविधान को बचाने की आवाज़ बुलन्द करते हुए सरकार से काले क़ानून के वापिस न होने तक संघर्ष की अलख को इसी प्रकार जलाए रखने की बात बार बार दोहराई जाती रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…