आदिल अहमद
तालेबान के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके घोषणा की है कि अमेरिका की ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के उच्च अधिकारियों को लेकर जा रहा एक विमान अफ़ग़ानिस्तान में गिरकर तबाह हो गया है।
समाचार एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के मुताबिक़, तालेबान के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने एक बयान जारी करके कहा है कि, अफ़ग़ानिस्तान के गज़नी राज्य में अमेरिका की बदनाम ज़माना ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के उच्च अधिकारियों को लेकर जा रहा एक विमान गिरकर तबाह हो गया है। तालेबान के अनुसार विमान में सवार सभी यात्री मारे गए हैं।
ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने बताया है कि क्रैश हुए विमान में सीआईए के कई महत्वपूर्ण अधिकारी सवार थे। तालेबान के प्रवक्ता ने कहा है कि इससे पहले भी तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान विभिन्न राज्यों में कई अमेरिकी हेलीकॉप्टरों और युद्धक विमानों को मार गिराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान के पूर्वी राज्य गज़नी में सोमवार दोपहर एक प्लेन क्रैश हो गया है। स्थानीय मीडिया ने एफ़जी 507 के क्रैश होने की पुष्टि की है। यह विमान स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1.10 के क़रीब क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि विमान में 83 लोग सवार थे और कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…