अब्दुल बासित मलक
गुरुग्राम:- चैंपियन प्ले पेन स्कूल में वार्षिक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की संस्थापक श्रीमती कुसुम मनचंदा जी तथा उनके पति देवेन्द्र कुमार मनचंदा ने पुजा-अर्चना की। श्रीमती कुसुम मनचंदा ने बताया कि 24 साल पहले 1996 में आज ही के दिन चैंपियन स्कूल की नींव रखी गई थी। मनचंदा जी ने अपने तथा अपने रिश्तेदार और पास पड़ोस के बच्चों के साथ मिलकर एक नई चुनौती को स्वीकार किया था और आज की तारीख में यही बच्चे देश विदेश में अपना और परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं ।
इस अवसर पर रिटायर्ड ब्रिगेडियर सुभाष चन्द्र सुनेजा सहपत्नी श्रीमती शशी सुनेजा, सामाजिक न्याय एवम् अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार में सलाहकार राकेश कुमार सिंह, रिटायर्ड शिक्षिका श्रीमती अमिता भाटिया, हिन्दु काॅलेज की प्रोफेसर सुश्री अनिता राजपाल, जाने माने बिजनेस मैन साफ्टवेयर कंसलटेंट अनिल शबनम मनचंदा, शुविद तथा राधिका, मंजू कपूर, गुरूकुल वैलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती अमिता सिंह, स्कूल शिक्षिका नीलम दुबे, स्वाती बासु, सुनीता शर्मा, प्रीती दत्ता, मीना और संतोष खुराना आदि उपस्थित थीं ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…