गौरव जैन
रामपुर। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष शाहिर अली ने जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जिसमें उन्होंने कहां है कि भारतीय मजदूर संघ जिला रामपुर यूनिट का जिला अध्यक्ष होने के नाते आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि मुझे भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व से निर्देश मिला है कि देश के माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं राज्य के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ के संज्ञान में अवगत कराना है कि आज के युग में देश तथा प्रदेश के लोगों के हजारों नहीं बल्कि लाखों कर्मचारियों की श्रमिक विरोधी नीतियों के कारण अनेकों समस्याओं का गुजरना पड़ है।
केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक विरोधी नीतिया बनाकर कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर उन कर्मचारियों के परिवार का भविष्य भी बर्बाद हो रहा है । काम करने वाले मजदूरों का भविष्य खतरे में है इसलिए देश के सभी उद्योगों में कर्मचारियों की मांगों का मजदूरों से सहानुभूति रखते हुए शीघ्र से शीघ्र निस्तारण कर कार्यवाही अमल में लाने का कष्ट करें इस कार्य के लिए देश एवं प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के संभागीय संगठन से जुड़े हुए पदाधिकारी एवं विभिन्न उद्योगों में लगे कर्मचारी आपके आभारी रहेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…