सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। शुक्रवार को लोनी नगर पालिका क्षेत्र के कासिम विहार कालोनी मे नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 के संबंध मे भाजपा नेता पं ब्रह्ममेश तिवारी ,पूर्व सभासद जीतू भाई ने सभी समुदाय के संभ्रांत लोगों की बैठक की।जिसमे ब्रह्मेश तिवारी ने बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 मे 31 दिसम्बर 2014 तक पाकिस्तान , अफगानिस्तान , बाग्लादेश से आए हुए अल्पसंख्यक समाज हिन्दू , सिख ,ईसाई , बौद्ध ,पारसी ,जैन समुदाय के लोगों को जो शरणार्थी शिविरों मे रह रहे है उन्हे नागरिकता देने का कानून हैं।
उन्होंने बताया कि इसमें एक प्रमुख नाम अदनान सामी जो प्रसिद्ध गायक भी हैं को भारत की नागरिकता दी गई। भारत देश वसुधैव कुटुंबकम का पोषक रहा है और इस देश मे हर समाज को आगे बढने और जीवनयापन के समान अधिकार दिए हैं लेकिन कुछ देश विरोधी तत्व अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेकने के लिए आमजन को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं इसलिए हम सभी समाज को एकजुट होकर इस भ्रम को मिटाने के लिए घर घर जाकर लोगो को इस संबंध मे सही जानकारी देकर भ्रमित होने से रोकना है। इस बैठक मे नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 की पृष्ठभूमि ,इतिहास, प्रचारित भ्रम एवम् सत्यता जानने के लिए पत्रक भी वितरित किए गए और देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इस कानून को लागू करने के लिए समर्थन मे हस्ताक्षर अभियान और बधाई पत्र भी लिखे जाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…