तारिक खान
प्रयागराज। सोरांव थाना क्षेत्र में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने बुधवार को आत्महत्या कर लिया। फाफामऊ रिपोर्टिंग चौकी के अंतर्गत गद्दोपुर स्थित बीबीएस इंजीनियर कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। सूचना पर पहुंची फाफामऊ पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। न ही छात्र के कमरे में सुसाइड नोट ही मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोरखपुर का रहने वाला था छात्र आशु राय
गोरखपुर में गोला बाजार थाना क्षेत्र के देवघर गांव निवासी सूर्यभान राय का 22 वर्षीय पुत्र आशु राय गद्दोपुर स्थित बीबीएस इंजीनियर कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। आशू सात बहनों में एकलौता भाई था। पिता सूर्यभान किसानी करते हैं। बुधवार की सुबह उसकी कमरे में फांसी पर झूलती लाश साथी छात्रों ने देखी तो कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी। कॉलेज प्रबंधन के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
कमरे में सुसाइड नोट नहीं मिला
जिस कमरे में आशू ने फांसी लगाई थी, उसकी पुलिस ने बारीकी से पड़ताल की लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला।फिलहाल पुलिस ने आशू के पिता को मोबाइल पर हादसे की जानकारी दी। वह परिवार सहित घर से प्रयागराज के लिए निकले हैं। उनका कहना है कि मंगलवार की शाम बेटे आशू से उनकी बात हुई थी लेकिन कोई बात उसने नहीं बताया। सब कुछ सामान्य था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…