Categories: Politics

CAA जागरूकता अभियान – 18 को अमित शाह आयेगे वाराणसी

ए जावेद

वाराणसी. CAA पर लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा पूरे देश में जनसभा करेगी। इस अभियान की शुरुआत 18 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी में करेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

15 जनवरी के बाद अब इस संवाद को वृहद रूप दिया जाएगा। सीएए पर जागरूकता रैली की शुरुआत 18 जनवरी को वाराणसी से होगी। उधर, पार्टी पदाधिकारी भी गृहमंत्री की जनसभा की तैयारी में जुट गए हैं।

तैयारी के क्रम में प्राप्त जानकारी के अनुसार सभा के बाद अमित शाह संगठन के पदाधिकारी और केंद्र सरकार के मंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में जनसभा के जरिए सीएए पर सकारात्मक माहौल बनाएंगे। सीएए पर देश भर में बनाए जा रहे नकारात्मक माहौल के बीच भाजपा अब जनता से सीधा संवाद करेगी। केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के जरिए भाजपा ने पिछले सप्ताह महासंपर्क अभियान शुरू किया था।

pnn24.in

Recent Posts